Posts

Featured Post

माँ

Image
तुम्हे आँधियों में सम्भाला है उसने, अपने भरोसे ही पाला है उसने, लुटा देगी सबकुछ, अदा क्या करोगे, "माँ " है वो साहब दया क्या करोगे। 🙏            -supriya singh

ज़िन्दगी

Image
तू साँझ सी ढलती कभी ,है कभी सुनहरी धूप खिली  हैं  राहतें  तुझमे ,तो कुछ बेचैनियाँ भी हैं।  एक पल को तू है सामने करती कई अटखेलियाँ  दूजे ही पल बन बैठी कई पहेलियों सी है।  है समय की  पाबंद तो अलसाई सी है कभी  मिजाज़ में तेरे भी कुछ मनमानियाँ तो  हैं।  धड़कती  तू  है कहीं मैं बिसर (भूल)जाती हूँ तुझे  ये फ़ुर्सतों की कमी  मेरी मजबूरियाँ जो हैं।  बहकी -बहकी सी है तू कुछ,उलझी -उलझी सी हूँ तुझमे  संग तेरे इस सफ़र में बड़ी गहराइयाँ भी हैं।                  -सुप्रिया सिंह 

सही कौन

Image

इश्क

Image

मन मौन

Image

प्रेम भक्ति

Image
ऐसी लगी लगा दे मोहे ,रंग तेरे रंग जाऊँ प्रीत ओढ़ कर तेरी , सारा जग बिसरा ही जाऊँ। तू मै, मै तू  होकर जोगी कुछ ऐसे रम जाएंँ दरस तेरे हों देख मुझे कर, एक नज़र हो जाएँ। दरस करे जो दो देहिन  के, एक ही भेद बताए वह थी चरणों शीश नवाए वह, मंद-मंद मुस्काए।  प्रेम भक्ति में डूब तरूँ  जब ,पार तुझी में पाऊँ इक तेरी हो रह जाऊँ ,और ,बस तेरी धुनि लगाऊँ । जीऊँ  तुझमे  मगन रहूँ  तन छोड़ तुझे ही पाऊँ छोड़ जगत के माया बंधन, प्रवाह मुक्त  हो जाऊँ।  रंग तेरा ,यूँ  रहे संग ,के रंगीली कहलाऊँ बस रहे मुझे  सायुज्य तेरा, मैं पावन होती जाऊँ। ©® सुप्रिया सिंह  चित्र :गूगल साभार 

Yes,You Can👍

Image
You can live a life of happiness  A life full of joy and bliss , With a relaxed mind and calm soul You're able to reach your toughest goal , With cheerful heart and smile on a face You can cross any hurdle and win any race , Don't avoid your weaknesses and fears Deal with them, and it'll help you in life's every sphere ,                                    Reward yourself with love , for which you depend on others, Your inner self will blossom  with contentment flowers. © Supriya Singh